पौनी में पुलिस कर्मी को टीका लगाती स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : REASI
पौनी। प्राइमरी हेल्थ सेंटर पौनी में मंगलवार को सौ कोरोना योद्धाओं को टीका लगाया गया। पीएचसी में सबसडायरी ट्रेनिंग सेंटर के प्रिंसिपल अनील कुमार कटोच के साथ ही प्रशिक्षुओं को वैक्सीन दी गई। सब से प्रिंसिपल को टीका लगाया गया और उसके बाद अन्य जवानों का वैक्सीनेशन किया गया। यह अभियान पौनी में दो और दिन चलेगा। स्वास्थ्य विभाग ने सभी कर्मचारियों से टीका लगाने की अपील की है।