रियासी। नगर परिषद कोरोना वैक्सीन को लेकर दूसरों को जागरूक करने में लगा है। वीरवार को अध्यक्ष सुदेश कुमार पुरी, उपाध्यक्ष योगराज रैना, ईओ ठाकुर दास ने कोरोना की खुराक लगवाई। इसके अलावा पार्षद डाली सुरी, रिंपी दूबे, भारत भूषण धीरज गुप्ता, ओम प्रकाश, तान्या पंडोह, कर्मचारी नरेश शर्मा, सुग्रीव सिंह ने भी वैक्सीन लगवाई। बताया गया कि कुछ दिन में सभी पार्षदों तथा कर्मचारियों को भी वैक्सीन दी जाएगी। इसके अलावा मिनी सचिवालय में भी अधिकारियों और कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई गई।