बिश्नाह। कस्बे के डिग्री कॉलेज परिसर में बनाए गए केंद्र में वीरवार को 50 लोगों के रैपिड टेस्ट किए गए, लेकिन किसी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई। अभी तक तो रोजाना ही संक्रमण का एक केस सामने आ रहा था। इसके अलावा डिग्री कॉलेज परिसर में बनाए गए वैक्सीन केंद्र में 315 लोगों को वैक्सीन की खुराक दी गई।