रियासी कटड़ा मार्ग पर स्थित सुला नाके पर रेपिड टेस्ट करते हुए स्वास्थय विभाग की कर्मचारी।
- फोटो : REASI
रियासी। कटड़ा मार्ग पर स्थित सुला नाके पर मंगलवार को एक शिविर लगाकर वहां से गुजरने वाले लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए। इस दौरान कटड़ा से आने वाले यात्री वाहनों में बिना मास्क लगाए बैठे लोगों के भी टेस्ट हुए। स्वास्थ्य विभाग ने सुबह से दोपहर तक 98 लोगों के रैपिड टेस्ट किए, जिसमें सभी टेस्ट नेगेटिव पाए गए। इस के साथ ही मंगलवार को संक्रमित सात लोगों को डिस्चार्ज किया गया। मौजूदा समय में जिला में अब 205 सक्रिय मामले हैं। संवाद