फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से हो रहा पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। प्रशासन की ओर से 17 मई तक कोरोना कर्फ्यू को बढ़ाने के निर्देश जारी होने के बाद सोमवार को सुंदरबनी में कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराया गया। हालांकि सोमवार सुबह जरूरी सेवाओं वाली दुकानों को 11 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई, लेकिन 11 बजे के बाद से क्षेत्र में दुकानों को बंद करा दिया गया। कोरोना कर्फ्यू की अवधि बढ़ने के बाद सुंदरबनी नगर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी पूरी तरह से पालन कराया जा रहा है, जिसमें पुलिस तथा सिविल प्रशासन की ओर से पूरे क्षेत्र में गश्त करके लोगों को कोरोना कर्फ्यू का पालन कराया जा रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को भी कोविड-19 टेस्टिंग जारी रही और शाम तक सुंदरबनी उपजिला से 44 कोरोना संक्रमित मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें