सुंदरबनी। सुंदरबनी में मंगलवार को भी कोरोना कर्फ्यू के बावजूद 50 प्रतिशत दुकानें सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक खुली रहीं, जिस दौरान काफी संख्या में लोग जरूरी खरीदारी के लिए बाजारों में पहुंचे। सुंदरबनी में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों में कोई कमी नहीं आ रही है। मंगलवार को भी सुंदरबनी के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों तथा सुंदरबनी नगर से कुल 36 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने से उपजिला में संक्रमण में कोई कमी नहीं आ रही है, जिससे लोग काफी दहशत में हैं। घरों से बाहर निकलने में परहेज कर रहे हैं, लेकिन इस सबके बावजूद उपजिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों में कोई कमी नहीं आ रही है। संवाद