सुंदरबनी। सुंदरबनी में शुक्रवार देर शाम सात बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक के लिए लगाए गए कोरोना कर्फ्यू के बाद शनिवार को बाजार पूरी तरह से बंद रहने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानें भी बंद रहीं। हालांकि जिन लोगों को बहुत जरूरी काम के लिए बाजार या अस्पताल के लिए जाना था उन्हें पुलिस ने अनुमति दी। लेकिन आमतौर पर लोगों द्वारा कोरोना कर्फ्यू का पालन किया गया। सुंदरबनी नगर के बाजारों चौराहों पर दिन भर सन्नाटा छाया रहा। शनिवार को भी सुंदरबनी से कोराना संक्रमित का आंकड़ा दो दर्जन से पार ही रहा, जिसमें कुल 25 कोरोना संक्रमित पाए गए। सुंदरबनी से लगातार कोरोना संक्रमितों के बढ़ते आंकड़ों ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं।