फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड -19 के बढ़ते मामलों को लेकर लोगों में बढ़ रही दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। लगातार बढ़ते कोरोना सक्रंमण के मामलों से लोगों में लगातार दहशत बढ़ती जा रही है। हालांकि सुंदरबनी में प्रशासन की ओर से बनाए गए दो कंटेंनमेंट जोन से कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आ रही है, लेकिन सुंदरबनी में बुधवार को भी अन्य क्षेत्रों से की गई टेस्टिंग के दौरान 24 और संक्रमित मामले पाए गए, जिनमें कंटेंनमेंट जोन नवान चन्नी से चार तथा दूसरे कंटेंनमेंट जोन जोगीनाला से एक भी संक्रमित मामला नहीं मिला। प्रशासन की ओर से कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने के लिए लगाए गए प्रतिबंधों को पूरी तरह से लागू करने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। किसी को भी मास्क पहनने के बिना घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। पुलिस प्रशासन तथा उपजिला प्रशासन की ओर से हर गली मोहल्ले पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें