सांबा। जिले में दिन प्रतिदिन कोरोना वायरस के मामले बढ़ने से जिला प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन की ओर से कोरोना सैंपलिंग को बढ़ाया जा रहा है। वहीं पंचायतों को पहले से ही निर्देश जारी किए गए हैं कि प्रत्येक पंचायत में पांच बिस्तर का क्वारंटीन केंद्र बनाया जाए। इसमें ऑक्सीजन सिलिंडर तक की सुविधा हो। वहीं जिला अस्पताल को भी तैयार रखा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नव वर्ष के शनिवार को सबसे अधिक संक्रमित 12 मामले सामने आए, जो चिंताजनक हैं। कोरोना संक्रमित का किसी का भी यात्रा इतिहास नहीं है। संवाद