सांबा। जिले में कोरोना संक्रमित के मामले में इजाफा हो रहा है। सीमावर्ती गांवों में भी कोरोना ने फिर से दस्तक देनी शुरू कर दी है। जिले के सीमावर्ती गांव गलाड में कोरोना संक्रमित आने से मोहल्ले को हॉट स्पॉट बनाने के आदेश जारी किए गए हैं।
जिला प्रशासन के एडीसी सूरम चंद शर्मा की तरफ से जारी आदेश के अनुसार मास्टर रंधीर सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। शिक्षक नवाबदीन को उनके साथ सहायक अधिकारी नियुक्त किया गया है। सीएमओ को गांव में स्वास्थ्य कर्मियों की दो टीमें बनाने को कहा गया है। जो संक्रमित के संपर्क में आने वालों की पहचान करें व गांव में टेस्ट की सुविधा दिलाएं। वही संक्रमित के संपर्क में आने वाले स्वयं ही अपने टेस्ट कराएं। वहीं बाड़ी ब्राह्मणा की कथरोली ध्यानसर और काला गेट न. 4 को भी हॉट स्पॉट जोन बनाया गया है।