फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 की अवहेलना करने वाले 105 पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कोविड-19 की अवहेलना करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए पुलिस ने रविवार को जिला प्रशासन के साथ अभियान में सार्वजनिक स्थानों, बाजारों में मास्क नहीं पहनने पर 105 व्यक्तियों का चलान किया। साथ ही 54, 500 रुपये जुर्माना वसूल किया। पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए उल्लंघन करने वालों में जिम्मेदारी की भावना बढ़ाने के लिए मास्क भी वितरित किए गए। पुलिस ने जिले के नागरिकों से हमेशा मास्क पहनने, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर अनावश्यक यात्रा से बचने और कोविड एसओपी की पालना करने पर जोर दिया। लोगों को आगे सामाजिक दूरी और व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें