बाड़ी ब्राह्मणा। पंचायत अपर कार्थोली के गांव छन्नी कार्थोली में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शिविर लगाकर लोगों में आयुर्वेदिक दवाइयों वितरित की गई। इस मौके पर सरपंच तरसेम सिंह और उनके साथ मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर तेजेंद्र सिंह मौजूद थे। उन्होंने बताया कि किस तरह से आयुर्वेदिक दवाइयां कोरोना को हराने में कामयाब हैं। इसलिए इन दवाइयों का सही ढंग से उपयोग करना चाहिए। इस मौके पर लगभग 123 लोगों को दवाइयां वितरित की गई। संवाद