सांबा। भारतीय शिक्षा समिति ने सेवा इंटरनेशनल संस्था के सहयोग से भारतीय विद्या मंदिर दशमेश नगर और भारतीय विद्या मदिंर आराजी में राशन वितरित किया। डॉ. हरप्रीत कौर ने सभी को कोविड-19 से बचाव के उपाय बताए तथा आयुर्वेदिक दवाइयों की किट बांटी। दवाइयों से होने वाले फायदे की भी जानकारी दी। प्रधानाचार्य कुलदीप राज ने सबका धन्यवाद किया। इस अवसर समिति के प्रदीप कुमार, सतीश मित्तल, प्रदीप त्रिपाठी , पूर्व एमएलसी विक्रम रंधावा, सुभाष शर्मा, एनके शर्मा, हरि भूषण, म्यूनिसिपल काउंसिल अध्यक्ष पवन कोहली, पार्षद रवि खजूरिया, पार्षद प्रिंस कुमार आदि उपस्थित थे। संवाद