फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा ने बांटे मास्क और सैनिटाइजर

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। केंद्र में भाजपा सरकार के सात वर्ष पूरे होने पर कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंच कर कोविड-19 का मुकाबला करने के लिए लोगों में मास्क, सैनिटाइजर व राशन बांट रहे हैं। इसी संदर्भ में भाजपा महिला मोर्चा की जिला इकाई की ओर से नड ब्लाक के गांव कपाई में जिला अध्यक्ष सोनिया ठाकुर की देखरेख में ग्रामीण महिलाओं को मास्क व सैनिटाइजर बांटे। सोनिया ने कहा कि कोरोना वायरस ग्रामीण क्षेत्रों में भी पहुंच रहा है जिस कारण उन्होंने दूर दराज के गांवों में महिलाओं व उनके परिजनों को मास्क व सैनिटाइजर बांटे व महिलाओं को कोविड-19 की रोकथाम के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर सोनिया ठाकुर के अतिरिक्त महामंत्री आरती शर्मा, क्रांती, किरण, मोनिका जमवाल व मोनिका भी उनके साथ थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें