घगवाल। नृसिंह यूथ फेडरेशन के सदस्यों ने घगवाल के मुख्य चौक में सोमवार को राहगीरों के लिए तरबूज का स्टाल लगाया। फेडरेशन के सदस्यों ने बताया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए यह स्टाल लगाया गया। स्टाल में करीब 8 क्विंटल तरबूज लोगों में वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते हुए लॉकडाउन से राहगीरों को पानी की व्यवस्था तक नहीं हो पा रही। जैसे ही प्रशासन ने अनलॉक के नियम लागू किए तो फेडरेशन के सदस्यों ने यह स्टाल लगाया। इस अवसर पर नरेश कुमार, नरेंद्र शर्मा, संजय कुमार, आकाश शर्मा, बलविंदर सिंह, राहिल शर्मा, अनमोल, सनी चौधरी, अनु खजूरिया व अनीश शर्मा भी मौजूद थे। संवाद