फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन रेहड़ी व भल्ले वालों की भी ले सुध

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कोविड-19 की मार सभी झेल रहे हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित रेहड़ी व भल्ले बेचने वाले हुए हैं। सरकार की ओर से श्रमिकों के खातों में धन जमा कराने का स्वागत हुआ है। पैंथर्स पार्टी के जिला प्रधान राजेश्वर सिंह विक्का ने प्रशासन से मांग उठाई है कि कस्बे में रेहड़ी, फड़ी व भल्ले बेचने वालों को दो वक्त की रोटी मुहैया कराने के लिए प्रशासन को सोच विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जबसे लॉकडाउन लगा है तब से आज प्रशासन ने एक बार भी ऐसे लोगों की सुध लेना उचित नहीं समझा। उन्होंने कहा कि प्रशासन उनकी भी सुध ले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें