सांबा। जिले में कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर केंद्र सरकार की तरफ से नियुक्त की गई डॉक्टरों की तीन सदस्यीय टीम सोमवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंची। टीम ने उपायुक्त अनुराधा गुप्ता से मुलाकात कर जिले में कोविड-19 की स्थिति का आकलन करने के संबंध में कोविड-19 मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। बाद में टीम के सदस्यों ने मानसर क्षेत्र का भी दौरा किया। डॉक्टरों की टीम में डॉ. प्रणय वर्मा महामारी विज्ञान, डॉ. महेश वाघमारे माइक्रोबायोलॉजी, डॉ. नवनीत शर्मा शामिल हैं।