फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन का हाथ बंटा रहे सामाजिक संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कोरोना के बढ़ते प्रभाव से प्रशासन लोगों से घरों में रहने की अपील कर रहा है। मास्क पहनने के बारे में जागरूक किया जा रहा है। ऐसे में कुछ सामाजिक संगठन प्रशासन का हाथ बंटा रहे हैं। भारत स्वाभिमान न्यास एवं पतंजलि योग समिति के सदस्य गांव-गांव में लोगों को कोरोना के बढ़ रहे प्रकोप से जागरूक कर रहे हैं। न्यास के जिला प्रधान निलंबर डोगरा ने बताया कि उनका संगठन एक वर्ष से लोगों को जागरूक कर रहा है। दूर दराज के पहाड़ी गांवों तक उनके सदस्य पहुंच कर लोगों को राहत बांट रहे हैं। वह लाउडस्पीकर से लोगों को जागरूक कर रहे हैं। सांबा, विजयपुर, बाड़ी ब्राह्मणा और पुरमंडल में लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उनके साथ उत्तम सिंह, विक्रम सिंह, तरसेम लाल, मोहन सिंह, रोशन, अनुराधा, जगदीप, सुनेहा, मंजीत सिंह, सिया और राहुल भी प्रमुख रूप से सहभागी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें