फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीसी ने वैक्सीन के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। पुरमंडल ब्लॉक के गांव खडा मडाना में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को वैक्सीन लगाने की शुरुआत हुई। डीडीसी सदस्य अवतार सिंह ने बताया कि बीएमओ डॉ. शमीम अहमद के निर्देश पर डॉ. राहुल सिंह ने टीम के साथ मडाना पंचायत घर में दूर दराज के गांवों के लोगों को वैक्सीन लगाई। इस अवसर पर सरपंच और पंच भी मौजूद रहे। डीडीसी सदस्य ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों से स्वास्थ्य विभाग के लिए एक चुनौतीपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो रही है। ऐसे में सभी को चाहिए कि मास्क पहनें, सामाजिक दूरी का पालन करें और हाथों को नियमित रूप से साफ करें। 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को, विशेष रूप से सरकारी कर्मचारियों को तुरंत टीकाकरण कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की राय है कि जो लोग टीकाकरण करते हैं, उन्हें कोविड-19 के असर से राहत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें