फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांबा में 82 मामले कोरोना संक्रमण के सामने आए

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेलगाम होती जा रही है। शुक्रवार को सांबा जिले में 82 मामले कोरोना संक्रमण के सामने आए हैं। इनमें आठ लोगों का ही यात्रा इतिहास है। बाडी ब्राह्मणा क्षेत्र से 22, सांबा के आसपास के क्षेत्रों में 18 और घगवाल क्षेत्र में 7 मामले आए हैं। अन्य विजयपुर व रामगढ़ के हैं। एक बार फिर कोरोना तेजी से फैल रहा है। उधर घगवाल के ट्रामा केंद्र में 109 लोगों के सैंपल लिए गए जिनमें 7 संक्रमित पाए गए। जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोशल मीडिया पर अपील की जा रही है कि बिना जरूरी काम के घरों से बाहर न निकलें। मास्क का इस्तेमाल जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें