घगवाल (सांबा)। उपराज्यपाल की तरफ से लगाए गए 34 घंटे के कोरोना कर्फ्यू के बाद घगवाल के बाजार सोमवार को रोटेशन के अनुरूप खुले। कोरोना के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए उपायुक्त ने बाजारों को रोटेशन के अनुरूप खोलने के आदेश दिए थे। उसके पश्चात उपराज्यपाल ने कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए जिलों में 36 घंटे का कोरोना कर्फ्यू लगा दिया। इसकी अवधि सोमवार को समाप्त हो गई। घगवाल के दुकानदारों ने फिर उपायुक्त के आदेशों का पालन करते हुए दुकानें रोटेशन के हिसाब से खोलीं। घगवाल में कोरोना कर्फ्यू सफल भी रहा। इसके लिए प्रशासन सहित पुलिस भी मुस्तैद दिखी। हर आने जाने वाले की जांच की जा रही थी कि कहीं लोग अकारण तो बाहर नहीं निकल रहे हैं। सोमवार को बाजारों में एक बार फिर से भीड़ देखी गई।