अरनिया। क्षेत्र में एक बार फिर से कोरोना ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं, जिससे एक बार लॉकडाउन की स्थिति हो सकती है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार को 23 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई, जिनमें से तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। वहीं इन तीनों को जरूरी हिदायत के साथ एक सप्ताह के लिए होम क्वारंटीन किया गया है। बीते चार दिन मे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता हुआ छह तक पहुंच गया, जिनमें एक गर्भवती व दो स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मात्र कुछ माह पहले ही कोरोना के कमजोर होते ही लोगों ने बिना मास्क व आपसी दूरी को दरकिनार करते हुए बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर लापरवाही बरतना शुरू कर दी, और परिणाम सबके सामने है। इसीलिए सभी आपसी दूरी के नियम का कड़ाई से पालन करने के साथ-साथ मास्क भी लगाएं।
इसके अलावा अगर किसी को भी किसी तरह की सांस लेने या खांसी की दिक्कत हो तो 108 पर फोन करे या अस्पताल में परीक्षण कराएं।