फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन केंद्र में वैक्सिंन ना होने के चलते निराश लौटे केंद्र से लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। डिग्री कॉलेज परिसर में बनाए गए कोविड वैक्सीन केंद्र से इंजेक्शन लगवाने वाले बुधवार को भी वैक्सीन न होने के कारण निराश लौट गए। केंद्र में 15 दिन से मात्र 2 दिन ही केंद्र में लोगों को इसकी खुराक मिल पाई। इसके चलते स्थानीय लोगों में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष है। लोगों का कहना है कि इस तरह चलता रहा तो बैकअप अपनी खुराक दे पाएंगे। कई लोगों को दूसरी खुराक के लिए 15 दिन से लगातार मैसेज आ रहे हैं। परंतु वैक्सीन केंद्र में खुराक न होने के कारण लोग निराश लौट रहे हैं। बिश्नाह विकास मंच के प्रवक्ता सुनीर सिंह लंगेह ने प्रशासन से मांग की कि वह जल्द से जल्द केंद्र में वैक्सीन उपलब्ध कराएं ताकि लोग इसकी डोज ले सकें, क्योंकि अभी तक 45 प्लस वालों को भी वैक्सीन इंजेक्शन की खुराक नहीं मिल पा रही, और 18 वर्ष वालों को विभाग कब वैक्सीन की खुराक देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें