फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओपी का नहीं किया जा रहा है पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। जिला सांबा में कुछ दिन से कोरोना के मामले में कमी आई है। जिस तरह से बाजारों, बसों में भीड़ देखी जा रही है। लगता है कि कोरोना एक बार फिर सांबा जिले में दस्तक जरूर देगा। क्योंकि इस समय सांबा जिले में लोगों द्वारा कोई भी पालन नहीं किया जा रहा है। लोग बाजारों में बिना मास्क और दो गज की दूरी के घूम रहे हैं। इससे लगता है कि कोरोना एक बार फिर बढ़ेगा। विजयपुर हॉस्पिटल के इंचार्ज डॉक्टर कय्यूम ने बताया कि अभी कोरोना पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। लोगों को सावधान रहना चाहिए। क्योंकि कोरोना बीमारी एक बार फिर बढ़ सकती है। जैसे लोग बाजारों और बसों आदि स्थानों में एकत्र हो रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील की है कि दो गज की दूरी रखें और मास्क पहन कर घर से बाहर निकलें। बिना काम के घर से बाहर न निकलें। सावधानी बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें