फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सप्ताह बाद फिर मिला क्षेत्र में संक्रमित मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। उप चिकित्सा केंद्र में कोविड-19 की जांच जारी है। इसमें 19 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें से 22 वर्षीय एक महिला कोरोना संक्रमित पाई गई। इससे पहले 16 जून को एक व्यक्ति पॉजिटिव आया था। उसके बाद लगातार लिए गए सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव ही आ रही थी। बता दें कि अरनिया कोरोना मुक्त होने के बाद लोगों ने एसओपी का पालन न करते हुए बाजारों में लापरवाही बरतना शुरू कर दी है, जिसको लेकर अब और मामले बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। अरनिया स्वास्थ्य विभाग की टीम के अनुसार कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है, यहां तक कि अभी तीसरी लहर भी शुरू होने वाली है। इसीलिए लोगों से अपील करते हैं कि ढिलाई बिल्कुल न बरतें, कोविड-19 की गाइड लाइन का कड़ाई से पालन करें, आप भी स्वस्थ रहें और दूसरों को भी स्वस्थ रहने दें, सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क के न घूमें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें