बिश्नाह। उपजिला अस्प्ताल में बुधवार को बिश्नाह और अरनिया क्षेत्र में 286 लोगों के रैपिड टेस्ट किए गए। इनमें एक की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। कुल टेस्टों में से बिश्नाह टेस्टिंग केंद्र में 51 टेस्टों में 0, चक्क तारा में 40 टेस्टों में 0, गांव चक्क चिमना में 59 टेस्ट में 0, कूल खुर्द में हुए 36 टेस्ट में 1 और बीडीओ कार्यालय अला में किए गए 100 टेस्ट में 0 मामले पाए गए। बुधवार को क्षेत्र में कोरोना वैक्सीन उपलब्ध न होने के कारण किसी को भी वैक्सीन नहीं लगाई जा सकी। संवाद