फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरनिया में दो स्थान से लिए गए 47 सैंपल मिले निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम की तरफ से बुधवार को अलग-अलग दो स्थानों पर लगाए शिविरों में 47 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें से सभी के सैंपल निगेटिव पाए गए। टीम के अनुसार अरनिया में 22, पिंडी चाढ़का कलां में 25 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें सभी लोगों के सैंपल निगेटिव पाए गए। टीम के अनुसार दो सप्ताह में 105 लोगों में संक्रमण पाया गया। जिन्हें होम क्वारंटीन में रखा गया। उनमें से 94 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं, जिससे अब क्षेत्र में संक्रमितों का आंकड़ा 23 तक ही रहा है। जो क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर है। मगर इन आंकड़ों को शून्य पर लाना है। तो हमें अभी भी कड़ाई से कोविड-19 की एसओपी का पालन करना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें