अरनिया। क्षेत्र में शनिवार को उप चिकित्सा केंद्र में 66 लोगों के रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। इनमें सभी के सैंपल निगेटिव पाए गए। दूसरी लहर में यह पहला मौका है जब जांच किए गए सभी के सैंपल निगेटिव पाए गए, जो राहत भरी खबर है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने लोगों से अपील की है कि सभी आगे बढ़कर टेस्ट कराएं ताकि जल्द से जल्द पता लगाया जा सके कि कोरोना से कितने लोग संक्रमित हैं। संवाद