फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिश्नाह क्षेत्र में शनिवार को 280 टेस्टों आए 17 पॉजिटिव केस।

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। उपजिला अस्पताल के सभी टेस्टिंग केंद्रों बिश्नाह, अरनिया, पचैल, पिंडी चाड़कां, सलेहड़ आदि में शनिवार को किए गए 280 रैपिड टेस्ट में 17 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इनमें अरनिया के 43 टेस्ट में 7, पचैल में 60 टेस्ट, बिश्नाह में हुए 107 टेस्ट में 8, सलेहड़ केंद्र में हुए 11 टेस्ट, पिंडी चाड़कां के 59 टेस्टों में 2 को मिलाकर कुल संख्या 17 रही। इसी तरह बिश्नाह उपजिला अस्पताल के सभी केंद्रों में 45 वर्ष से अधिक उम्र के कुल 101 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। तहसीलदार सोहन लाल राणा ने लोगों को लॉकडाउन का पालन करने व बिना किसी जरूरी काम के बाहर न निकलने की अपील की। साथ ही आइसोलेशन में रह रहे लोगों को डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाइयों को समय पर लेने व सकारात्मक सोच व विचार रखने की अपील की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें