बिश्नाह। तहसीलदार सोहन लाल राणा व थाना प्रभारी जोगिंदर चिब ने कस्बे में मंगलवार को निरीक्षण किया। इस दौरान नायब तहसीलदार रामलाल, एसआई दर्शन कुमार, एसआई हरीश, गिरदावर ताज मोहम्मद आदि भी शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान कस्बे में प्रशासन द्वारा दस बजे तक दी गई छूट के बाद जो दुकानदार लॉकडाउन का उल्लंघन करते पाए गए उनका चालान किया गया। इसके साथ ही प्रशासनिक टीम ने बिश्नाह तहसील के विभिन्न गांवों में दौरा कर लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के भी चालान काटे। तहसीलदार सोहन लाल राणा ने कहा कि कुल 3800 रुपये के चालान किए गए हैं। सभी जनता से अपील है कि जिन व्यापारिक स्थलों को प्रशासन द्वारा अनुमति दी गई है वह तय समय के अनुसार ही अपने व्यापारिक स्थलों को खुला रखें। अगर कोई लॉकडाउन का उल्लंघन करता पाया गया तो उसे भारी जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है। संवाद