आरएस पुरा। आरएस पुुरा में शनिवार 397 लोगों के कोरोना टेस्ट में 35 संक्रमित पाए गए। दूसरी ओर 1057 लोगों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से बनाए केंद्रों पर वैक्सीन लगाई, जिसमें 18 से 44 वर्ष आयु के 171 लोग शामिल थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहले उपजिला अस्पताल में रैपिड टेस्ट किए जा रहे थे, जिसे अब सरकारी ब्वायज हायर सेकेेंडरी स्कूल में स्थानांतरित किया गया। उपजिला अस्पताल में अधिक भीड़ के चलते प्रशासन की ओर से फैसला लिया गया।