पंच रूचि डोगरा लोगो में मास्क वितरित करते हुए
- फोटो : RSPURA
मीरां साहिब। पंचायत मरालिया की वार्ड-आठ की पंच रुचि डोगरा ने घर में मास्क बना जरूरतमंदों में वितरित किया। पंच ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर से देश में फैली महामारी से कई लोगों को जान गंवानी पड़ रही है। कई दिन से घर में मास्क बना कर गांव कृष्णा नगर में लोगों को डोर टू डोर वितरित किए ताकि लोग इस संक्रमण से बच सकें। संवाद