पौनी में बिना मास्क घूम रहे लोगों के चालान काटते हुए पुलिस अधिकारी।
- फोटो : REASI
पौनी। नगर के मुख्य बाजार में बिना मास्क घूम रहे लोगों पर पुलिस ने कार्रवाई कर चालान काटे। शनिवार को एसएचओ राजेश गौतम ने एक स्थान पर नाका लगा कार्रवाई को अंजाम दिया। अधिकारी ने कहा कि बाजार में आने वाले सभी लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है। लोगों को हिदायत दी गई है कि वह बिना मास्क न घूमें। बावजूद इसके लोग लापरवाही कर रहे हैं, जिससे कोरोना संक्रमण बढ़ने की आशंका है। उन्होंने दुकानदारों से भी आग्रह किया कि वह दुकान पर मास्क लगाकर बैठें, और आने वाले ग्राहकों को भी मास्क पहनने को कहें। संवाद