फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौनी में लिए 68 सैंपल में से तीन लोग मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। पौनी में बुधवार को कोरोना संक्रमण के एक साथ 15 मामले सामने आने के बाद वीरवार को नगर में दवाई का छिड़काव करवाया गया। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दुकानदारों सहित स्थानीय 68 लोगों के रेपिड टेस्ट किए। इनमें से तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है। वहीं, पौनी बाजार दिनभर बंद रहा है। तहसीलदार पौनी लेखराज के अनुसार सभी दुकानदारों के सैंपल लिए जाएंगे। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही दुुकान खोलने की अनुमति दी जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वह बेवजह घरों से बाहर नहीं आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें