फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांवला बाजार को एक सप्ताह के लिए बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। कोरोनो के एक साथ आठ मामले आने के बाद पौनी तहसील के भांवला बाजार को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है। शनिवार को भांवला बाजार में आठ केस पाए गए थे। इसमें ज्यादातर दुकानदार थे। रविवार को दुकानदारों ने कोरोना संक्रमण से बचने के लिए एक सप्ताह तक पूरे बाजार को बंद रखने का फैसला लिया है। रविवार को भांवला की सभी दुकानें बंद रहीं। रविवार को पौनी के तहसीलदार लेखराज के नेतृत्व में प्रशासन की एक टीम ने भांवला का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। तहसीलदार ने बताया कि लोगों ने खुद बंद का फैसला लिया है। सोमवार से संक्रमितों के संपर्क में रहे लोगों और दुकानदारों के टेस्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें