रियासी। नगर के वार्ड तीन के अशोक थापा चौक पर कोरोना का मामला आने के बाद लगाए गए कंटीले तार को 28 दिन बाद बुधवार को हटा दिया गया है। सनद रहे कि चौक के पास रहने वाले एक परिवार का युवक संक्रमित मिला था। बाद में उसके परिवार के सैंपल लिए गए थे, जिसमें उसका बड़ा भाई, चार वर्षीय बेटा और बड़ी बहन संक्रमित मिली थी। सभी को आइसोलेशन सेंटर में रखा गया था। बाद में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आने बाद उन्हें घर में क्वारंटीन किया गया था। सोमवार को 28 दिन बाद क्षेत्र से पाबंदियां हटा दी गई हैं। बुधवार को तहसीलदार मुंशी राम और एसएचओ विजय ठाकुर ने मौके पर पहुंच कर कंटीले तार को हटवाया। वहीं, प्रभावित परिवार को दिशानिर्देशों का पालन करने की हिदायत दी। मौजूदा समय में पौनी पंचायत के वार्ड चार को रेड जोन में रखा गया है।