रामबन। जिले में बुधवार को कोरोना से महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, 44 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 1171 पहुंच गया है। इनमें 766 लोग ठीक हो चुके हैं। मौजूदा समय में 397 सक्रिय मामले हैं। उधर, बुधवार को दो कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। यह दोनों ताजनिहाल उखडाल और गूल के रहने वाले थे। महिला की मौत मंगलवार देर रात एसकेआईएमएस श्रीनगर में हुई है। इसके साथ ही अब संक्रमण से मरने वालों की संख्या आठ हो गई है।