मीरां साहिब। कोरोना के चलते कई लोगों द्वारा सड़कों पर कार व दो पहिया वाहन लेकर आने जाने पर पूछताछ कर एसडीपीओ शब्बीर अहमद खान ने कुल्लियां में नाका लगा कर कई वाहन चालकों के चलान काटे। इस दौरान कई लोगों ने मास्क नहीं लगाए होने पर पुलिस ने ऐसे लोगों को मास्क भी मुहैया कराए। एसडीपीओ ने कहा कि लोगों को कोई जरूरी कार्य होने पर ही घरों से निकलना चाहिए। कोरोना महामारी पर नियंत्रण पाए जाने के लिए लोगों को प्रशासन को सहयोग करना चाहिए। अधिकतर युवा दो पहिया वाहन लेकर बाजार में पहुंच रहे हैं। संवाद