अखनूर में कोरोना वायरस का टीकाकरण जारी ।
अखनूर। कोरोना के टीकाकरण का जनप्रतिनिधियों और निजी संगठनों के पदाधिकारियों को लगना शुरू हो गया है। क्षेत्र के सरपंच, पंच भी इसमें शामिल हैं। सोमवार को रोटरी क्लब अखनूर प्रधान शिव महाजन सहित अन्य सदस्यों ने अस्पताल में टीकाकरण कराया। सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग, पुलिस सहित अन्य विभाग के कर्मचारियों ने टीका लगवाया। इसके बाद आम लोगों और निजी संगठनों के सदस्यों को भी टीकाकरण किया जा रहा है। प्रधान शिव महाजन ने बताया कोविड का टीकाकरण सभी को लगाना चाहिए तभी इस पर काबू पाया जा सकता है। सरकार द्वारा सभी हिदायतें का पालन करना चाहिए। संवाद