रामगढ़ के सीमावर्ती में क्षेत्र में पीएचसी में मौजूद युवा।
रामगढ़ । सीमावर्ती गांव नंदपुर में मंगलवार को पीएचसी में युवाओं की लंबी कतारें लगीं। वहीं मौके पर बीडीसी चेयरमैन दर्शन सिंह ने पहुंचकर युवाओं को समझाया कि आपसी दूरी बनाए रखें। ताकि समय रहते टेस्ट हो सकें। युवाओं को सेना में भर्ती होने का मौका मिल सके। युवाओं की भीड़ को काबू करने के लिए डॉक्टरों ने पुलिस को सूचित किया। युवाओं से कहा कि एक-एक युवा टेस्ट कराए। सेना भर्ती में दाखिल होने के लिए युवाओं की कोरोना की जांच करने के बाद दाखिल किया जाएगा। मंगलवार को पीएचसी में 316 लोगों के टेस्ट हुए। संवाद