सीमा सुरक्षा बल के जवानों को वैक्सीन देते स्वस्थ विभाग की टीम
परगवाल। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को कैंप लगाकर सीमा सुरक्षा बल के जवानों को कोविड-19 वैक्सीन दी। इस मौके पर बीएमओ सुदर्शन कटोच भी टीम का हिस्सा बने। जमना बेला में आयोजित इस शिविर में करीब 226 जवानों को वैक्सीन दी गई। मंगलवार को भी बचे दूसरे जवानों को वैक्सीन दी जाएगी। संवाद