पुलिस की तरफ से लोगों में किट वितरित की गई।
विजयपुर। पुलिस ने लगभग 30 बीपीएल परिवारों को कोविड किट्स भेंट की। बुधवार को लोगों में कोरोना किट बांटने के लिए विजयपुर थाने में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसएसपी राजेश शर्मा ने कहा कि नियमों का पालन कराने के लिए कभी-कभी पुलिस को सख्ती भी करनी पड़ी। पुलिस का प्रयास रहता है कि जनता और पुलिस में बेहतर तालमेल बना रहे। इसके चलते अपराध से निपटने में पुलिस सशक्त रूप से काम कर सके। कोई भी व्यक्ति बिना किसी डर के पुलिस स्टेशन में अपनी समस्या लेकर आ सकता है। समस्या का समाधान करने के साथ-साथ लोगों के साथ बेहतर व्यवहार भी किया जाता है। इस मौके पर बीएमओ डॉक्टर लखविंदर सिंह ने लोगों को कोरोना के बारे में जरूरी जानकारियां भी दीं।
इस मौके पर एसडीपीओ लवकर्ण तनेजा, थाना प्रभारी सुधीर सडोत्रा, बीएमओ लखविंदर सिंह मौजूद रहे। संवाद