अरनिया में लोगों के स्वास्थ्य की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
अरनिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम की तरफ से अरनिया में दो स्थानों पर शिविर लगाए गए हैं। इनमें बुधवार को 68 लोगों के सैंपल की जांच की गई। इनमें में सभी निगेटिव पाए गए। तहसील परिसर में 16 लोगों के सैंपल लिए गए। जबकि कठार नाके पर पुलिस के सहयोग से लगाये गए शिविर में भी 52 लोगों के सैंपल लिए गए। टीम के अनुसार टेस्ट प्रक्रिया के तहत लोगों की जांच का क्रम आगे भी जारी रहेगा।