अरनिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम की तरफ से अरनिया में दो स्थानों पर लगाए गए शिविरों में 86 लोगों के सैंपल की जांच की गई। इनमें से एक का सैंपल पॉजिटिव पाया गया। तहसील परिसर में 26 लोगों के टेस्ट के तहत सैंपल लिए गए जो सभी निगेटिव पाए गए। वहीं कठार नाके पर लगाए गए शिविर में 60 साठ लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें से एक का सैंपल पॉजिटिव पाया गया। उसकी पहचान पठानकोट निवासी के रूप में हुई है।
इस व्यक्ति को कोविड-19 की एसओपी का सख्ती से पालन करते हुए कुछ दिन घर में रहने की हिदायत दी गई।