अरनिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अरनिया व कटार नाके पर लोगों के सैंपल लिए। जो सभी निगेटिव पाए गए। अरनिया स्थित तहसील परिसर में 35 व कठार नाके पर 50 लोगों के सैंपल लिए गए। तहसील परिसर में स्थानीय व कठार नाके पर हर आने जाने वाले लोगों के सैंपल लिए गए। हालांकि की करीब एक सप्ताह पहले इसी नाके पर लिए गए सैंपल में दो लोग पॉजिटिव पाए गए थे, जिनमें से एक उधमपुर व दूसरा मखनपुर बिश्नाह का रहने वाला था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना से बचाव के उपाय भी बताए। संवाद