बड़ी ब्राह्मणा ब्लॉक और प्रमंडल ब्लॉक में डोर टू डोर सैंपलिंग करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा और पुरमंडल ब्लॉक में डोर टू डोर सैंपलिंग के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग ने मोबाइल टीम से भी सैंपलिंग शुरू कर दी है। बुधवार को मोबाइल बैन लेकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने सिडको चौक में दुकानदारों की सैंपलिंग शुरू की। उन्होंने 150 से अधिक लोगों की सैंपलिंग की। बाड़ी ब्राह्मणा और पुरमंडल ब्लॉक में 269 लोगों के सैंपल लिए गए। इसमें से चार की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इसमें से तीन पुरमंडल के रहने वाले हैं। एक बरजानी का निवासी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार डोर टू डोर सैंपिलिंग जारी रहेगी। संवाद