विजयपुर। पुलिस प्रशासन ने मंगलवार शाम को छह दुकानों को सील कर दिया। जानकारी अनुसार उपायुक्त की तरफ से दुकान खोलने और बंद करने का समय निर्धारित है। लेकिन कुछ दुकानदार इस का पालन नहीं कर रहे। समय पर दुकानें बंद न करने के कारण मंगलवार को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विजयपुर क्षेत्र की छह दुकानों को सील किया और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया। क्योंकि लॉकडाउन के कारण दुकानें बंद करने का समय शाम पांच बजे रखा गया है। कुछ दुकानदारों ने इसके बाद दुकान खोल रखी थी। संवाद