परगवाल में स्वस्थ विभाग की टीम कोरोना टैस्ट की तैयारी करते हुये
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों के रैपिड टेस्ट किए। मिडिल स्कूल में आयोजित इस शिविर में करीब 22 लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए। इनमें चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। संक्रमितों में तीन सीमा सुरक्षा बल के और एक स्थानीय निवासी बताया जा रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों को इस महामारी के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ लोगों को अपने आसपास सफाई रखने और प्रशासन द्वारा जारी निर्देश का पालन करने के लिए भी प्रेरित कर रहा है।