बाड़ी ब्राह्मणा। म्यूनिसिपल कमेटी के चार कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें से दो सफाई कर्मचारी हैं। अन्य दो स्टाफ सदस्य हैं। जानकारी के अनुसार म्यूनिसिपल कमेटी के ईओ पहले से ही क्वारंटीन पर चल रहे हैं। उसके बाद कमेटी के लगभग चार से पांच कर्मचारी ऐसे हैं जिन्होंने बिना कोरोना का टेस्ट कराए ही अपने आपको घरों में आइसोलेट कर लिया है। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से म्यूनिसिपल कमेटी के इन चारों सदस्यों को होम क्वारंटीन पर रखा गया है। एहतियातन तौर पर म्यूनिसिपल कमेटी को 5 दिन के लिए सील कर दिया गया है। 5 दिन तक कमेटी में किसी भी प्रकार का कोई भी ऑफिशियल कामकाज नहीं किया जाएगा। बीएमओ शमीम चौधरी के अनुसार कमेटी के कुल चार कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्टाफ की कांटेक्ट ट्रेसिंग भी शुरू कर दी गई है। अब बाकी स्टाफ के भी कोरोना के टेस्ट किए जाएंगे। संवाद