अरनिया में बच्चे को दफनाता स्थानीय प्रशासन।
अरनिया। कस्बे के वार्ड-12 में पांच सप्ताह पहले जन्मे शिशु की मौत हो गई। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस बच्चे को कस्बा स्थित शमशान घाट के पास दफना दिया। कस्बे की रहने वाली महिला ने करीब पांच सप्ताह पहले एक शिशु को जन्म दिया। उसके बीमार होने पर जच्चा-बच्चा को शालामार अस्पताल जम्मू में दाखिल कराया गया और मंगलवार को उक्त बच्चे की अस्पताल में मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस से अरनिया लाई। यहां बच्चे को दफना दिया। संवाद